चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, ट्रैक्टर का हाल बट्टा चोरी करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

SHARE:

पोठिया/किशनगंज/राज कुमार

पोठिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पोठिया थाना के चिचुआबाड़ी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां ट्रैक्टर का हाल बट्टा चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया।


पकड़े गए आरोपी की पहचान चिचुआबाड़ी वार्ड संख्या 09 निवासी नौशाद आलम (28 वर्ष), पिता मजलुद्दीन उर्फ मदन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी को ट्रैक्टर का हाल बट्टा चोरी करते हुए पकड़ा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पोठिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


इस संबंध में पोठिया थाना कांड संख्या 241/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र में चोरी सहित किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आम लोगों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।


थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध मुक्त माहौल तैयार किया जा सकता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई