बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर न्यास समिति की बैठक आयोजित,सावन माफ की तैयारियों की हुई समीक्षा          

SHARE:

सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ राजु कुमार की अध्यक्षता में आगामी सावन माह की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा के मौके पर देश विदेश से लाखों श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से जल भर कर पैदल चल कर बाबा गोरखनाथ धाम पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं।

साथ ही प्रत्येक सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इस दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर न्यास समिति सावन माह पूर्व ही अपनी तैयारी पूरी करने के उद्देश्य से समीक्षात्मक बैठक आयोजित कर तैयारी का जायजा लिये। साथ ही पर्यटन विभाग के द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यों को भी देखा गया। संवेदक को आदेश निर्गत किया गया की जून माह तक शिवगंगा के कार्य को समाप्त करें।

ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में कोई परेशानी ना हो। सभी घाट जून माह तक पूर्ण करने का आदेश दिया गया। किसी भी हालत में 30 जून तक सभी कार्य संवेदक को करने को कार्य एजेंसी को आदेश दिया गया। बैठक में कमेटी सदस्यों ने बताया की श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होगी। मंदिर न्यास समिति की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि आगामी सावन माह में  शिव भक्त आराम से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सके।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त मात्रा में प्रतिनियुक्ति की जायेगी। और एक माह के लिए एक मोबाइल थाना मंदिर परिसर में खोला जायेगा। बैठक में एसडीओ राजु कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार, सीओ रिजवान आलम, थाना अध्यक्ष कुमारी जुली, मंदिर समिति के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, श्याम नाथ यादव, राधाकांत घोष, अशोक साह, निताई यादव, सुरेश दास, प्रदीप शर्मा, पंचानंद यादव, चंदन यादव, सनी यादव, देवनारायण मुनिया, राजेश भगत, बजरंग चौधरी, फनी सिंह, रामविलास शर्मा, सुदीपतो घोष, राजू घोष, नारायण बिन्द, गणेश बोसक, पप्पू शर्मा, कविंद्र सिंह, प्रमोद अग्रवाल, सीमा यादव, रतन दास, प्रवेश साह सहित सभी सदस्य गण उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई