54 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

हसनगंज /कटिहार -हसनगंज पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 54,550 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी नवीन कुमार साह पिता नरेश साह अपने घर के पीछे अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखे हुए है।

सूचना के सत्यापन के लिए थाना अध्यक्ष के द्वारा पुलिस टीम ने छापामारी की,छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा।

जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पिपरा ग्राम निवासी नवीन कुमार साह के रूप में हुई। तलाशी के क्रम में पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 54,550 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई