किशनगंज में पुलिस की बड़ी कारवाई,98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर वाहनों की जाँच चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में धनपुरा पुलिस पिकेट द्वारा रहमत पाड़ा के पास वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।

इसी क्रम में किशनगंज की ओर से आ रही एक टेम्पु चालक पुलिस को देख कर टेम्पु घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे रोककर जांच की गई। जांच के क्रम में टेम्पु जिसका रजि० नं०- BR11F1405 से कुल 98.52 लीटर विभिन्न ब्रांड की पश्चिम बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई।

टेम्पु चालक सुकेश कुमार उम्र 25 वर्ष पिता मागन मेहता साकिन चांदी कठवा थाना मुफ्फसिल रानीपत्रा जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया।शराब बरामदगी को लेकर कोचाधामन थाना कांड सं० 332/26 दिनांक 17.06.2026 धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।किशनगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।

चालक से प्राप्त जानकारी के आधार पर अवैध शराब तस्करी में संलिप्त तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 107 के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।छापामारी दल में थाना अध्यक्ष इजहार आलम,पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार, प्रतीक्षा कुमार, राजू कुमार साह के साथ साथ अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई