मनसाही /कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा फ्लाईओवर पर दोपहर में मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत के बोरनी निवासी एक युवक नितेश कुमार से अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर उसकी ब्लैक कलर की पल्सर बाइक छीन ली। इस संबंध में पीड़ित युवक नितेश ने बताया कि वह एक छात्र है और कटिहार से वापस घर अपनी बाइक से हाईवे के रास्ते आ रहा था।
तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा के पास दो युवकों ने उसकी बाइक रुकवाई और कहा कि वह गर्मी से परेशान है। हमको हफलागंज तक लिफ्ट दे दो। उसने दोनों को लिफ्ट दिया। मगर उन लोगों ने रास्ते में कहा कि हमें कजरा जाना है वहां तक छोड़ दो।
जब वे कजरा फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनमें से एक ने मुझे पिस्टल सटा कर कहा कि चुपचाप बाइक रोको ।बाइक रोकते ही वे लोग हथियार के बल पर उन दोनों ने मेरी बाइक छीन ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



























