चप्पा चप्पा पर पुलिस की रहेगी निगरानी
बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब अहमद ने की। बैठक में आबादपुर क्षेत्र के सभी राजनीतिक दल के लोग एवं गण माननीय लोग मौजूद रहे। इस संबंध में आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब अहमद ने कहा कि मोहर्रम का पर्व शांति पूर्वक वातावरण में संपन्न हो इसको लेकर बैठक आहूत की गई है।
अपनी अपनी राय स्थानीय लोग ने रखी। शादाब अहमद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी लोगों को पालन करनी होगी।एवं ताजिया कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।तथा आबादपुर पुलिस जनता के साथ है। मोहर्रम को लेकर के पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा क्षेत्रका भ्रमण करेंगे पुलिस पदाधिकारी। अफवाह से सावधान रहे सभी लोग।
आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब अहमद ने कहा कि चौक चौराहे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने थाना अध्यक्ष को अस्वस्थ करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व में हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल मिलेगा।इस अवसर पर सपन शाह, मिहिर मुखर्जी, आफताब ताज, सरपंच प्रतिनिधि आरिफ ,कांग्रेस नेता ज़हरुल इस्लाम, पूर्व मुखिया मोहम्मद अफरोज,जाकिर हुसैन ,सरपंच अलीमुद्दीन ,जबीर ,नूरुद्दीन नारायण पांडे गौतम मोदक मुखिया प्रतिनिधि अददु दर्जन लोग मुख्य रूपसे उपस्थित रहे ।


























