BiharNews:नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

कोढ़ा /कटिहार – कोढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसगड़ा पंचायत,वार्ड संख्या -11 में एक 04 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर एवं निंदनीय घटना घटित होने की सूचना प्रकाश में आयी है । सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित कांड दर्ज किया गया।प्रारंभिक जांच एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त जगत व्याधा, पिता एतवारी व्याधा को तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं सूक्ष्म तरीके से किया गया। जिसमें आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण सदर अस्पताल कटिहार में चिकित्सकों की उपस्थिति में कराया गया है।

वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा इस कांड में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई