युवती को 6 वर्षों के बाद परिवार से मिलाया गया,भावुक हुआ माहौल

SHARE:

मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना का उद्देश्य हुआ सफल

पूर्णिया/कटिहार – समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार की ओर से कड़े विभागीय निर्देशों और दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के आलोक में पूर्णिया जिले में ‘मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, पूर्णिया अमरेश कुमार के सीधे निर्देशन और कुशल प्रबंधन में, शांति कुटीर” महिला भिक्षुक पुनर्वास गृह द्वारा एक अत्यंत भावुक और सफल पारिवारिक पुनर्वास को अंजाम दिया गया है। इसके तहत एक युवती को 6 लंबे वर्षों के बाद उसके परिवार से सकुशल मिला दिया गया।

विभागीय गाइड लाइन्स के अनुसार मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना का मूल उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि भटके हुए निराश्रित और असहाय व्यक्तियों की काउंसिलिंग कर, उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना और उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुँचाना है।

इसी अनुपालन के क्रम में संस्था में रह रहीं युवती शाहजुरुन खातून स्नेहवश खेजू खातून को उनके पिता मो. सज्जाद और भाई जहाँगीर के सुपुर्द किया गया।6 वर्षों के लंबे और कष्टदायी अंतराल के बाद अपनी बेटी को वापस पाकर परिवार भावुक हो उठा। परिजनों ने विभागीय व्यवस्था और “शांति कुटीर” संस्था के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहाकि”हम इस कार्य की काफी सराहना करते हैं। शांति कुटीर के अथक प्रयास से ही मेरी बेटी ६ सालों के बाद मुझसे मिल पाई है,नहीं तो इसे ढूंढ पाना या यह मिलन संभव ही नहीं था।”

इस कार्य में अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पूर्णिया, उषा कुमारी, जिला प्रबंधक, प्रिया भारती, एएनएम, शांति कुटीरनिकिता कुमारी, काउंसलर,शांति कुटीर
जया परवीन,केस वर्कर सोनी का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई