सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – बुधवार की सुबह उत्तरी कांटाकोश पंचायत के मुजवरटाल खिजुरिया पीएमजीएसवाई सड़क के किनारे झारी मे एक अज्ञात आदिवासी महिला का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गया है । पूर्व सरपंच सह सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह ने थानाध्यक्ष को अज्ञात शव मिलने की सूचना दी । शव मिलने की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार के नेतृत्व मे पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर मामले की जांच मे जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही देखने वाले लोगो की भीङ जुट गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए ग्रामीणो से पुछ ताछ किया । परंतु स्थानिय ग्रामीण शव की पहचान करने से इन्कार कर दिया । एसडीपीओ के पहल पर फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किया ।

एसडीपीओ ने बताया कि महिला का शव देखने से प्रथमदृष्ट्या हत्या कर साक्ष्य छुपाना प्रतित हो रहा है । उन्होंने बताया महिला आदिवासी समुदाय की दिख रही है। महिला के गला तथा फेस पर चोट का निशान दिखाई दे रहा है । एसडीपीओ ने कहा कि किसी ने महिला का हत्या कर शव को उठाकर यहां फेक दिया है । महिला का पहचान नही हो सका है । मालुम हो कि पांच वर्ष पूर्व मे भी मुजवरटाल के पास एनएच 31ए सड़क किनारे मकई के खेत मे एक अज्ञात आदिवासी महिला का शव मिला था । जिसका अब तक उद्भेदन नही हो सका था ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!