कटिहार – कटिहार रेलमंडल अंतर्गत खेल एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेलवे ऑफिसर्स क्लब स्थित नवनिर्मित बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता पीसीईई सुधांशु कृष्ण दुबे द्वारा किया गया। वही उद्घाटन समारोह में कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, खेल पदाधिकारी पंकज पाल, डीसीएम कुमार जितेंद्र सिंह सहित कटिहार मंडल के सभी वरिष्ठ वो अन्य रेल अधिकारी बड़ी संख्या में रेल अधिकारी मौजूद रहे।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने खेल सुविधाओं के विस्तार को कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
वही डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि यह आधुनिक बास्केटबॉल ग्राउंड खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करेगा तथा मंडल में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी। वही इसके उद्घाटन के साथ ही अधिकारियों एवं खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया। रेल में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।




























