सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

बुधवार के दिन बहादुरगंज अररिया मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर गुआबाड़ी पुल के समीप कार की चपेट में आने से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना बुधवार दोपहर की है जब मछली कारोबारी बारहडांगा निवासी मंजूर आलम उर्फ कलुआ(40) अपनी मोटरसाइकिल से आजाद चौक की ओर जा रहा था तभी पीछे से जा रही एक चार चक्का वाहन की चपेट में आ गया।

वहीँ घटना घटित होने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को उठाया इस बीच कार चालक जो अपने परिवार के साथ अररिया की ओर जा रहा था उसने मानवता का परिचय देते हुए कार रोक कर दुर्घटना ग्रस्त घायल को टोटो से बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां घायल को बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर किया गया जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के शव को किशनगंज यातायात थाना की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया एवं आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!