फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

SHARE:

फलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के फलका – गेड़ाबाड़ी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे भरसिया पोखर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों के चालकों सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये।


जख्मियों की पहचान फलका बाजार निवासी मोहम्मद मुन्ना (45), मो. अब्जल(40) और दरमाहि निवासी मनिक मरंडी (23) के रूप में हुई है।दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयें ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि फलका बाजार निवासी मोहम्मद मुन्ना और मो. अब्जल अपनी बाइक से किसी निजी काम के लिए गेड़ाबाड़ी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान दरमाहि निवासी माणिक मरंडी अपनी बाइक से कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से पूर्णिया जिले के मैनी गांव की तरफ जा रहा था।जैसे ही दोनों बाइक फलका- गेड़ाबाड़ी पथ पर भरसिया पोखर के समीप पहुंचीं, दोनों में सीधी भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद से घायल युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई