असहाय मजदूर की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ,परिजनों को दी आर्थिक सहायता

SHARE:

हसनगंज/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर संथाली टोला में एक असहाय एवं निर्धन मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने जीवनयापन का संकट गहराने लगा है।

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल एवं सरपंच तल्लू हेंब्रम मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।जनप्रतिनिधियों ने दुख की इस घड़ी में परिवार का हौसला बढ़ाते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि पंचायत परिवार हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा है और इस कठिन समय में मृतक के परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि समाज के कमजोर एवं असहाय परिवारों की मदद करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और समाज का दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मृतक के आश्रितों को सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं एवं आर्थिक सहायता का लाभ दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी।

वहीं पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल एवं सरपंच तल्लू हेंब्रम ने कहा कि परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा तथा संबंधित विभागों से संपर्क कर सरकारी सहायता राशि एवं अन्य योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि परिवार को आर्थिक संकट से कुछ राहत मिल सके।

इस अवसर पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने भी मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में सामाजिक एकजुटता ही पीड़ित परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा होती है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई