मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मनसाही हाट स्थित कबीर आश्रम में एम एस ग्लोबल साइंस एकेडमी के डायरेक्टर मसकर राज,कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता एवं जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद ने संयुक्त रूप से मैट्रिक एवं इंटर पास छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने कहा कि शिक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण धन हैं,शिक्षा जिसके पास नहीं हैं,उनको जाकर देखिए वह कैसे जिंदगी जी रहे हैं,अगर शिक्षा नहीं हैं,
वह आदमी शिक्षित आदमी को देखना पसंद नहीं करते हैं,जो भी शिक्षित व्यक्ति आगे बढ़ रहे हैं,उन्हें किस तरीके से जमीन में गिराना हैं,यह काम बगैर पढ़े लिखे लोग अभी के समय में कर रहे हैं,इसीलिए अभी के समय में माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई कराएं,यहीं पढ़ाई लिखाई कर आगे बड़े – बड़े अफसर बनेंगे। छात्र – छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी आगे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें,गणित,भौतिक विज्ञान एवं भूगोल पर विशेष रूप से ध्यान दें। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद ने कहा कि माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं,
लेकिन शिक्षा शिक्षक ही देते हैं,शिक्षक के बिना जग अधूरा हैं,पढ़ाई करने के बाद ही यहीं से छात्र – छात्राएं डीएम,डीसीसी,बीडीओ एवं नेता आदि बन सकेंगे। इसलिए सभी लोग जिसको जिन क्षेत्रों में जाना हैं,उन क्षेत्र की तैयारी अभी से शुरू कर दें। वहीं मैट्रिक के बिहार टॉपर में 11 वें स्थान एवं जिला टॉपर में प्रथम स्थान रहे अमन कुमार के पिता निर्मल कुमार साह ने कहा कि मेरा लड़का अमन कुमार बिहार टॉपर में 11 वा स्थान पर रहा जबकि जिला टॉपर में प्रथम स्थान पर रहा काफी खुशी हुई आगे यह जिस चीज में पढ़ना चाहेंगे उसे हम पढ़ाएंगे।
इस अवसर पर एम एस ग्लोबल साइंस एकेडमी मनसाही के डायरेक्टर मसकर राज ने कहा कि मैट्रिक टॉपर अमन कुमार को 31,151 रुपए का चेक,ट्रॉफी गिफ्ट एवं मैडल वहीं इंटर में प्रथम श्रेणी से पास हुए मुन्नी कुमारी को 5151 रुपए का चेक,ट्रॉफी,गिफ्ट एवं मैडल कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता एवं जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद के हाथों दिया गया। उन्होंने कहा कि मैट्रिक में 23 छात्र – छात्राएं,इंटर में 30 छात्र – छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए सबों को मेडल,शील्ड,ट्राफी एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि मेरे संस्थान से हर साल मैट्रिक एवं इंटर में सभी छात्र – छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास करते हैं। इस बार भी मैट्रिक एवं इंटर में सभी छात्र – छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए। वहीं मैट्रिक में अमन कुमार ने 479 अंक लाकर बिहार टॉपर में 11वीं स्थान एवं जिला टॉपर में प्रथम स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव,सुनील कुमार यादव,सुमित कुमार यादव,शिक्षक मो. तारिक,मो. अकबर अली,सुंदरम कुमार,अजय कुमार,पिंकी कुमारी सहित अभिभावक उपस्थित थे। वहीं मंच का संचालन समाजसेवी सह शिक्षक अनुपलाल शर्मा ने किया।




























