नुकीले हथियार व नकदी बरामद
कटिहार- नयी सरकार के गठन के बाद कटिहार में कानून – व्यवस्था को सख्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर प्रशासन ने कटिहार मंडल कारा में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान कुख्यात कैदियों के सेल की गहन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कैदियों के पास से नुकीले हथियार, ब्लेड तथा बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई। इस अभियान में जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। छापेमारी के दौरान डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी शिखर चौधरी सहित कई वरीय अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन की ओर से जेलों एवं पूरे राज्य में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ताकि कानून – व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस मौके पर एसडीएम प्रदुम्न सिंह यादव, एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।




























