किशनगंज: तेज रफ्तार कार एवं मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर खैखाट चौक के समीप तेज रफ़्तार चार चक्का वाहन एवं मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जहां इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीँ मोटरसाइकिल सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में है जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान शादाब आलम पिता अख्तर आलम उम्र करीब 30 वर्ष ताराबारी निवासी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाकर जहां अग्रतर कार्यवाही मे जुट गयी है वहीं पुलिस के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।


स्थानीय प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो घटना बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर खैखाट चौक के समीप शुक्रवार की शाम घटित हुई। जब शादाब आलम इफ्तारी के बाद अपने घर से जरूरी कार्य हेतु ताराबारी से लोहागाड़ा की ओर आ रहा था।

तभी ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार चार चक्का वाहन की चपेट में आ जाने से उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जहां घटना घटित होते देख स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना बहादुरगंज पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर ही मोटरसाइकिल चालक शादाब आलम की मौत हो गई थी।
थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने कहा कि मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं एवं पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई