दौड की अभ्यास के दौरान युवक मुर्च्छित,अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर बघार पंचायत निवासी भागीरथ सिंह का पुत्र सोनू सिंह प्रत्येक दिन की भांति मनिहारी रेलवे मैदान में दौड की अभ्यास करने पहुंचा था। अभ्यास के दौरान ही वह रेलवे मैदान में गिरकर बेहोश हो गया। दौड लगा रहे अन्य साथियों उन्हें अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों ने ब्रेन हेम्ब्रेज होने की बात बतायी।

जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है। इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध और गमगीन हैं ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।एक जवान, ऊर्जावान और देशसेवा का सपना देखने वाले बेटे का इस तरह असमय चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है।

युवा समाजसेवी करण मानस ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है।शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पंचायत के मुखिया पिंटु यादव ने बताया कि मृतक बिहार पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पासकर दौड में बेहतर प्रदर्शन की अभ्यास कर रहा था। वह दो भाई और दो बहनें हैं। पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मुखिया पिंटु यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना जतायी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई