जमीनी विवाद में युवक के ऊपर चलाई गई गोली,युवक इलाजरत

SHARE:

बरारी /कटिहार – होली की संध्या में जमीनी विवाद में बरारी थाना क्षेत्र के महारानी वार्ड-9 रौनिया में गोली मारकर घायल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार संध्या होली की दिन जहां लोग एक दूसरे के साथ होली खेलने में मशगूल थे,वही जमीनी विवाद के कारण संतोष लोहरा उम्र-22 के ऊपर गांव के ही विभाष कुमार साहा के द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है।

जिसमें विभाष कुमार साहा के द्वारा संतोष लोहरा के सिर पर थ्रीनट के कुंडा से पहले वार किया गया,उसके बाद फिर गोली चलाया गया,जो कि संतोष के आंख के नीचे छूते हुए निकल गया,लेकिन इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद उनके परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी इलाज हेतु लाया जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए संतोष को हाइयर सेंटर भेजा गया।


घटना को लेकर पीड़ित पिता चुन्नू लोहरा ने बरारी थाना में आवदेन दिया है।जिसमें उन्होंने जमीनी विवाद में घटना को अंजाम देने का बात बताया है।आवेदन में बताया गया है कि घर के दरवाजे पर आकर विभाष कुमार साहा ने गोली चलाई है।
इस संबंध में बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही हैं।दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई