बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड क्षेत्र में होली का जश्न काफी हर्षोल्लास के साथ मना। स्कूली बच्चों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। मंगलवार देर रात साढ़े बारह बजे श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर गुरुबाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी होलिका दहन किया गया। इसके बाद बुधवार को होली खेली गई। श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह हुआ।
इसमें स्थानीय लोगों के साथ प्रखंड के अलग-अलग हिस्सों से परिवारों के साथ लोग पहुंचे। अबीर-गुलाल उड़ाकर होली का आनंद लिया। छोटे बच्चों और युवाओं ने बड़ों के पैरों पर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।
मंदिर आयोजकों ने पकवान की व्यवस्था की थी, जिसका लोगों ने आनंद लिया। मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, श्री राम जानकी मंदिर के अध्यक्ष श्यामल केडिया,सचिव संतोष चौधरी,उप सचिव सुमित अग्रवाल,पूर्व पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार अग्रवाल, अरविंद चौधरी,इंडियन ओवरसीज बैंक के सीनियर मैनेजर अभिषेक जायसवाल, फ्लड विभाग के क्लर्क विकास कुमार,समाजसेवी चंदन भगत, अमित गांधी, सूरज गांधी, रेल लोको पायलट अमित कुमार, समाजसेवी गौतम भगत, अन्नू भारती,राजेश जायसवाल, अंकित अग्रवाल,अभय जायसवाल, डीलर संघ अध्यक्ष अजित सिंह,महेश कुमार चौधरी,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,नवीन चौधरी सहित कई युवाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए मस्ती की।
कई जगह मटका फोड़ होली का आयोजन हुआ। युवाओं ने कुर्ता फाड़ होली खेली। बाजारों में चहल-पहल रही। मटन की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने होली का आनंद लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।


























