मनिहारी में विज्ञान का धमाका,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा की चमक

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने अपनी खोजपरक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को आकर्षित किया। किसी ने सौर ऊर्जा पर आधारित मॉडल तैयार किया तो किसी ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्मार्ट सिटी से जुड़े अभिनव प्रयोगों को प्रदर्शित किया।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए विद्यालय के ट्रस्टी रामेश्वर पांडेय रमण ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी बच्चों में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को बढ़ावा देती है। वहीं प्राचार्य बोध कुमार सिंह ने छात्रों को निरंतर प्रयोग और शोध की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डा.ओम प्रकाश पाडे,डा. सुरेश चन्द्र सरस सहित विद्यालय परिवार के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। प्रदर्शनी ने यह साबित कर दिया कि मनिहारी के छात्र विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई