बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन                           

SHARE:

सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने सचिव पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा है कि यह राज्य का प्राचीनतम एवं ख्याति प्राप्त धर्मस्थल है।

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा यहां पर्यटकीय संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिस से इस मंदिर के श्रद्धालुओं को काफी सुविधा प्राप्त होगी। लेकिन अभी भी कुछ मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।यहां सालों भर विवाह का कार्यक्रम होता है। मंदिर परिसर में विवाह भवन नहीं होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। विवाह भवन की मांग की है।

बाबा गोरखनाथ धाम के शिव लिंग में सुरक्षित जलाभिषेक एवं दर्शन हेतु रैलिंग का निर्माण की मांग,बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में मुख्यमंत्री से लेकर न्यायधीश, उच्च पदस्थ पदाधिकारी, मंत्री आदि को आवागमन होता रहता है।

ऐसे में अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षित ठहराव हेतु यहां अतिथि शाला की आवश्यकता है।महाशिवरात्रि एवं श्रावण पूर्णिमा के मौके पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित एवं सुरक्षा हेतु एक प्रशासनिक भवन बनाने की मांग। शिवभक्तों के श्रद्धालुओं की सुविधा एवं विश्राम के लिए यात्री शेड की मांग। मंदिर से जुड़ी एतिहासिक एवं अन्य साक्ष्यों के संरक्षण एवं प्रदर्शन हेतु एक संग्रहालय की मांग कमेटी द्वारा की गयी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!