होलिका दहन समिति की ओर किया गया स्तंभ रोपण पुजन

SHARE:

देर रात किया गया होलिका दहन

कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से 2 मार्च 2026 सोमवार को दिन के 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ स्तंभ रोपण की गयी। आचार्य पंडितो द्वारा विधि विधान से पुजा कराई गयी । समिति के संयोजक राजकुमार मुरारका ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम में मेयर उषा देवी अग्रवाल विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामप्रकाश महतो सहित समाज के सभी प्रतिष्ठित लोग उपस्थित हुए। मध्य रात्रि को 12:35 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम किया जाएगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम द्वारा पूरी साफ सफाई की सुंदर व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन द्वारा महिला पुलिस एवं पुरुष पुलिस की व्यवस्था बहुत ही अच्छी ढंग से की गई।

कार्यक्रम में विश्वनाथ मुकीम अनिल चमरिया, उपमेयर मंजूर खान, विमल सिंह बेगानी, मनोज रुंगटा, किशन बजाज उर्फ़ बुल्ली, राजु माँझी, गौरव कश्यप, गोपाल सुल्तानिया, राहुल मुरारका, चीकू मुकीम, चंचल सुल्तानिया, टप्पू चौधरी, पिंटू सुल्तानिया,आकाश अग्रवाल,प्रकाश तंबाकूवाला, संजीव माहेश्वरी,बासुकी यादव, शिव प्रकाश गारोदिया,शिवु मित्रुका, आलोक भोपालका, निखिल भोपालका आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई