मेनू के अनुसार नहीं दे रहे हैं एनजीओ संचालक खाना

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के 48 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में से केवल एक प्राथमिक विद्यालय चिकनी टोला छोड़कर 47 विद्यालय में एमडीएम के तहत मिलने वाला खाना एनजीओ संचालक संजय कुमार के द्वारा दिया जाता हैं। आये दिन विद्यालय के छात्र – छात्राओं के परिजनों एवं शिक्षकों द्वारा हमेशा से ही शिकायत मिलते रहते हैं कि कभी भोजन की थाली से सब्जी गायब,तो कभी अंडा तो कभी फल गायब रहते हैं।

एनजीओ संचालक को ना तो शिक्षा विभाग और ना ही प्रशासन का डर हैं। कानून के ताक पर रखकर सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन से खिलवाड़ कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर को प्राथमिक विद्यालय पिंडा सहित कई विद्यालय में जब बच्चों की खाने की थाली जांच की गई तो थाली में सिर्फ चावल और दाल ही मिला मेनू के हिसाब से हरी सब्जी भी होनी चाहिए था जो कि नहीं था ऐसा पहली बार नहीं हैं।

बल्कि एनजीओ संचालक संजय कुमार के द्वारा ऐसा ही रवैया किया जाता हैं। एनजीओ संचालक के खिलाफ कभी भी विभिन्न विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं के परिजनों के द्वारा आंदोलन का रूप ले सकता हैं।दर्जनों विद्यालय से शिकायत आने के बाद एनजीओ संचालक संजय कुमार से फोन के माध्यम से सवाल पूछे जाने पर वह किसी भी जवाब देने पर आनाकानी करने लगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई