बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
थाना क्षेत्र के स्मैक के धंधेबाजों पर बहादुरगंज पुलिस की पैनी नजर है। जहां इसी क्रम मे मादक पदार्थों के धंधेबाजों पर नकेल कसने को लेकर बहादुरगंज पुलिस ने स्मैक के कारोबार में संलिप्त अली हुसैन चौक के मोहम्मद जमीर उर्फ मुन्ना पिता मुस्तकीम को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना की पुलिस के द्वारा बीते एक माह पूर्व किशनगंज की ओर से आ रही एक चार चक्का वाहन को गोपालपुर चौक के समीप रोककर तलाशी लेने का कार्य किया था। जहां तलाशी के क्रम में पुलिस को भारी मात्रा में वहां में छुपा कर रखे गए स्मैक की खेप को जप्त करने में सफलता मिली थी।
वही मौके से पुलिस ने वाहन सवार चार लोगों को भी गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ उपरांत उन्हें जेल भेजने का कार्य किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ मे ही आरोपियों द्वारा स्मैक की खेप मोहम्मद जमीर उर्फ़ मुन्ना की रहने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की थी। जहां पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध बहादुरगंज थाने में सु संगत धाराओं के तहत कांड दर्ज करते हुए मोहम्मद जमीर उर्फ़ मुन्ना की गिरफ्तारी मे जुट गयी थी।
वहीँ आरोपी कांड दर्ज होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।जिसे पुलिस ने बीती रात छापामारी कर हिरासत में लिया एवं मेडिकल जांच के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए जेल भेज दिया है। उधर पुलिस की इस गतिविधि से स्मैक के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।





























