रणविजय /पौआखाली
मंगलवार की अहले सुबह पौआखाली थानाक्षेत्र अंतर्गत पेटभरी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर पुलिस ने एक सफेद रंग की दुर्घटनाग्रस्त कार WB74AK1017 से एक कार्टून विदेशी शराब बरामद की है. दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया है कि घटना अहले सुबह की है, सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ वे घटनास्थल पहुंचे.
कार को दुर्घटना के बाद चालक हाईवे से सटे मालिनगांव रोड रेलवे लाइन अंडरपास के समीप छोड़कर और लॉक करके फरार हो गया है. उक्त कार की जांच पड़ताल के दौरान गाड़ी से एक कार्टून में कुल 8.1 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक के विरुद्ध पौआखाली थाना में कांड संख्या-110/25 दर्ज किया गया है.
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में कितने लोग सवार थें, कार किस दिशा से कहां से आ रही थी कहां जा रही थी, क्या इस दुर्घटना में किसी यात्री को चोट भी पहुंची हैं या फिर उक्त कार से शराब की तस्करी हो रही थी जैसे सवालों की चर्चा ए आम है. इन तमाम सवालों के जवाब एक ना एक दिन वाहन मालिक से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चल ही जाएगा.





























