किशनगंज में नगर परिषद द्वारा शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

शहर में नगर परिषद टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत पहले दिन डेमार्केट और बस स्टैंड के पास से की गई। नगर परिषद के द्वारा पहले दिन बस स्टैंड के समीप अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया।इसके बाद टीम डेमार्केट सब्जी मंडी पहुंची। जहां सब्जी मंडी के पास अतिक्रमित दुकानें को हटवाए जाने की कार्रवाई शुरू की गई।

हालांकि डेमार्केट में सब्जी मंडी संचालक को अतिक्रमित दुकानों को स्वयं हटा लेने का निर्देश दिया गया।इस बीच सब्जी विक्रेताओं को नगर परिषद की टीम दिशा निर्देश दे रही थी।डेमार्केट होते हुए गांधी चौक तक अतिक्रमण हटवाए जाने कार्य जारी था। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के साथ अवैध रूप से अतिक्रमित जमीन को खाली करवाया जा रहा था।

जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क के दोनों किनारे स्थित अतिक्रमण को सख्त हिदायत देते हुए हटवाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी।इस दौरान डेमार्केट से अस्पताल रोड के बीच अनाधिकृत रूप से दुकान के बाहर अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकान संचालकों को कड़ी हिदायत भी दी गई।

बताया जाता है की अतिक्रमण हटाए जाने के दौर ही एक दो दुकान के कर्मी से नोक झोक हो गई। अतिक्रमण अभियान में लगे अधिकारी ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है की दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।शहर को स्वच्छ , सुंदर बनाने व शहरवासियों को जाम की समस्या से निजाद दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!