न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : सेना ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया ,एक जवान भी शहीद

देश/डेस्क

जम्मू-कश्मीर  के पुलवामा जिले  में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों  और आतंकियों की बीच मुठभेड़ हुई है ।

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है ।मालूम हो कि पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान त्राल इलाके के   मगहमा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है। वहीं दूसरी तरफ  बडगाम जिले  में सीआरपीएफ पार्टी  पर गुरुवार को हुए एक आतंकी हमले  में एक जवान ने शहीद होने की खबर है ।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलवामा जिले में हुए एनकाउंटर  में एक आतंकी मारा गया है. इस इलाके में सुरक्षाकर्मी अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन के बारे में पता लगाने की कोशिश की जारी है ।

इसके अलावा, बडगाम के चदूरा इलाके में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है ।वहीं इलाके की घेराबंदी की गई है और सर्च अभियान जारी है ।

Share this news

Leave a Comment