न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज: कनकई नदी मचा रही है तांडव ,कई घर नदी में विलीन

किशनगंज/शिव नारायण प्रसाद

नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से टापू में तब्दील हुआ गांव

दिघलबैंक प्रखण्ड अंर्तगत सिघिमारी पंचायत के मंदिरटोला पलसा गाँव मे कनकई नदी का तांडव जारी है। नदी कटाव से कई घर विलीन हो गए है। रात भर बारिश से नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी व उफान के कारण मन्दिरटोला पलसा गाँव टापू में तब्दील हो गया है।

प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये से वहाँ के आवाम काफी परेशान है।ग्रामीणों की जान जोखिम में हैं। अगर जल्द से राहत कार्य नही किया गया तो कभी भी एक बड़ी दुर्घटना वहां घट सकती है। बताते चले कि सिघिमारी पंचायत अधिकतर गाँव जलमग्नन है। मंदिर टोला पलसा, जो आज पूरी तरह से कंकई नदी से घिर गया है।

गाँव के लोग काफी परेशान है, चारो तरफ से उफानती नदी, गाँव से बाहर जाने का एक मात्र साधन सरकारी नाव, आज रात को भारी वर्षा ओर रौद्ररुप धारण किये कंकई नदी के बहाव ने सरकारी नाव को भी अपने साथ ले गई । आज गाँव के लोग सहायता हेतु आस लगाये बैठा है।प्रशासन को ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए आगे आने की जरूरत है।

Share this news

Leave a Comment