न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :पटना में सर्वाधिक 202, जबकि पूरे बिहार में कोरोना के 1600 से अधिक नए मरीज मिले

पटना /संवादाता

बिहार में बीते 24 घंटो में 1609 नए कोरो ना मरीज मिले है ।वहीं राज्य के 38 जिलों में इन 24 घंटे में कुल 1,94,088 सैम्पल की जांच हुई है। सूबे में covid संक्रमितों की संख्या 1 लाख 71 हजार 465 पहुंच चुकी है ।

स्वास्थ विभाग के मुताबिक अबतक कुल 1,57,056 मरीज ठीक हुए हैं। और  COVID19 के active मरीजों की संख्या 13,535 है।मालूम हो कि बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 91.60 है।बीमारी से अभी तक 873 लोगो की मौत हुई है ।

मालूम हो कि राजधानी पटना में सर्वाधिक 202,पूर्णिया 118,कटिहार 42,अररिया 76 एवं किशनगंज में 28 नए मरीज के साथ अन्य जिलों में मरीज मिले है।

देखे सूची

Share this news

Leave a Comment