न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बारिश ने बढ़ाई परेशानी,कीचड़मय हुए हाट बाज़ार

किशनगंज/विजय कुमार साह

रुक रुक कर हो रही बारिश ने जिले वाशियो का हाल किया बेहाल

बारिश से ठंड ने दी दस्तक

टेकनी हाट में कीचड़ ही कीचड़

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दक्षिण अवस्थित टेकनी हाट में जल निकासी के लिए नाली नहीं होने से सड़क पर जल जमाव के कारण एवं लगातार बर्षा होने से सड़क सहित पूरा हाट कीचड़मय हो गया है।जिससे इस सड़क होकर आने जाने वाले राहगीरों दुकानदारों एवं जरूरतमंद लोगों को टेकनी हाट से गुजरने में भारी परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थानों में एवं हाट बाजारों में स्थानीय लोग भारी संख्या में पहुंचते है।जिसके लिए सरकार को सुविधाओं एवं सुरक्षा का ध्यान रखना पड़ता है।लेकिन यहाँ ऐसी कोई बात नहीं है।स्थानीय प्रशासन,जनप्रतिनिधि सबके सब संवेदनहीन हैं।आवाम की जरूरतों को नजरअंदाज कर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं।जससे आवाम को इन दिनों ऐसे सब स्थानों में सुविधा नहीं मिलती है।

खासकर टेढ़ागाछ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व हाट बाजारों में बरसात के समय में जल जमाव का आलम रहता है।यहाँ के हाट में जल जमाव व कीचड़जनित स्थितियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के संवेदनहीनता व विकास की कलाई खोल दी है।टेकनी हाट झाला से निसन्दरा तक जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क के किनारे है।

सड़क की जर्जर हालत है।पिच सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही जर्जर हो गयी।सड़क के दोनों किनारे दर्जनों दुकाने हैं।उसके अलावे रोज भारी संख्या में ग्रामीण इलाके के किसान सब्जी बेचने एवं खरीदने आते हैं,लेकिन हाट में कीचड़ ही कीचड़ मची रहती है।यहाँ के लोगों को अब भी सरकार के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है।

Share this news

Leave a Comment