युवती का मोबाइल छीन कर बदमाश हुआ फरार

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

टाऊन थाना क्षेत्र के डुमरिया ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क में एक बदमाश ने एक युवती का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। मोबाइल युवती के पर्स में था।

बताया जाता है की पीड़ित युवती मधुबनी फुलपरास थाना क्षेत्र निवासी अपने भाई के साथ बस स्टैंड से किशनगंज रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।युवती के पास पर्स था। पर्स में मोबाइल था।तभी डुमरिया ओवर ब्रिज के नीचे अचानक के युवक सामने से आ गया और युवती के हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गया।पीड़िता युवती ने घटना की शिकायत सदर थाने में दर्ज करवाई है।शिक़ायत दर्ज किए जाने के बाद टाऊन थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!