न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी : बांग्ला युवा शक्ति के द्वारा पीड़ित परिवार को राहत सामग्री किया गया प्रदान

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी के रथखोला निवासी स्वपन पाल के पुत्र मिट्ठू पाल की सड़क दुर्घटना में उसका एक हाथ टूटने से वेलोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे। उनके परिवार में आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उनके घर में खाद्यान्न की समस्या उत्तपन्न हो गई है।

ऐसे में शुक्रिया है नक्सलबाड़ी बंग्ला युवा शक्ति के सत्तनारायण गोस्वामी , कविता मंडल व अन्य युवाओं को जिन्होंने उनके परिवार में खाद्यान्न समस्या को देखते हुए उनके घर में आज जाकर खाद्य सामग्री प्रदान किया और हर संभव का आश्वासन दिया। सोशल वर्कर वीरेन सरकार ने बताया पीड़ित मिट्ठू पाल का इलाज और अन्य सहायता के लिए उचित कदम उठाया जाएगा।

वहीं, मिट्ठू पाल ने नक्सलबाड़ी बंगाल युवा शक्ति को शुक्रिया अदा की। बता दें कि नक्सलबाड़ी बंग्ला युवा अनलॉक के दौरान भी गरीब व असहाय लोगों चिन्हित कर खाद्य सामग्रियों का वितरण कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment