न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : टेढ़ागाछ रतुआ नदी में लापता युवक की तलाश जारी, अब तक नहीं चला पता

किशनगंज/विजय कुमार साह

तीसरे दिन भी नहीं चला युवक का पता ,परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के हवाकोल पंचायत अंतर्गत खजूरबाड़ी घाट में गुरुवार का रेतुआ नदी में एक युवक डूब गया।टेढ़ागाछ प्रखंड के हवाकोल पंचायत के गढ़ीटोला खजूरबाड़ी निवासी शिवनाथ यादव के पुत्र संजय कुमार यादव (34) के डूबने की खबर सुनकर गाँव में सनसनी फैल गयी।सीओ अजय चौधरी ने पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार की शाम तक एवं शनिवार की सुबह से दोपहर तक लगातार युवक की खोजबीन में जुटी रही।बताया जाता है कि गुरुवार को संजय विश्वकर्मा बाबा की पूजा अर्चना करने के बाद घर से हाट करने गया था।संजय हाट करके कबीर चौक से घर लौट रहा था।रेतुआ नदी में एकाएक पानी बढ़ जाने के कारण नदी पार करने के दौरान तेज धार की चपेट में आकर डूब गया।

परिजनों के साथ हवाकोल पंचायत के मुखिया सत्यनारायण साह व अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुटे हुए हैं।ग्रामीणों की सूचना पर अंचलाधिकारी स्वंय मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की मदद ली गयी।घटना के तीसरे दिन तक युवक की तलाश जारी थी,लेकिन युवक का कोई अता पता नहीं चल पाया था।

Share this news

Leave a Comment