न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार में इस पार्टी के साथ AIMIM ने किया गठबंधन , ओवेशी के निशाने पर राजद

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

असदुद्दीन ओवैसी ने आज पटना से बिहार विधान सभा चुनाव का आगाज कर दिया है ।मालूम हो कि इस मौके पर उन्होने  अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का बिहार चुनाव के लिए समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के साथ गठबंधन का ऐलान किया है ।

साथ ही ओवैसी ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है । असदुद्दीन ओवैसी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब महागठबंधन कहां रहा । आरजेडी ने गठबंधन बनाकर लोगों को वहां की जनता को धोखा दिया है ।

नीतीश जो पहले महागठबंधन के साथ थे अब वो बीजेपी के साथ हैं. तो महागठबंधन कहा है. ओवैसी ने आगे कहा कि अगर बीजेपी जीत रही है तो इसके पीछे आरजेडी जिम्मेदार है ।

बिहार चुनाव में जीत को लेकर उन्होंने दावा किया और  कहा कि मुझे यकीन है कि हमें दलित और अन्य समाज के लोगों का सहयोग मिलेगा. अभी कितने सीटों पर लड़ना है ये साफ नहीं है. देवेंद्र प्रसाद यादव की लीडरशिप में हम लोग बैठक करके तय करेंगे कि कितनी सीटों पर लड़ा जाए ।

ओवेशी ने कहा बिहार में कई पार्टियों से गठबंधन की बात चल रही है और जो भी साम्प्रदायिकता के खिलाफ लडना चाहते है हम उनका स्वागत करेंगे ।मालूम हो कि 2019 में विधान सभा उपचुनाव में किशनगंज विधान सभा सीट पर AIMIM ने जीत दर्ज किया था ।जिसके बाद वर्तमान में 50 सीटों की सूची पार्टी के द्वारा जारी की गई है ।

Share this news

Leave a Comment