न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने नेपाल के अधिकारियों संग की बैठक

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

खोरीबाड़ी से सटे सीमावर्ती क्षेत्र एसएसबी 41 वीं बटालियन के भातगांव बीओपी में किशनगंज एसपी की ओर से विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शनिवार को एसपी और एसएसबी के अधिकारियों ने एक बैठक की। बैठक में नेपाल के भी अधिकारी मौजूद थे ।

बैठक में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने व भारत-नेपाल सीमा पर अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने, मैत्री संबंध स्थापित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवानों को चौकस रहकर चुनौती से निपटना होगा। स्तंभ संबंधी मुद्दों से निपटने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने पर  पूरी तरह से  बल दिया गया ।

उन्होंने बताया शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जरूरी है कि बॉर्डर और सीमाई इलाके की सुरक्षा मजबूत की जाए। इस बैठक में नेपाल झापा एसपी केपी कैराला, डीओ एपीएफ एसपी रमेश पांडे , पुलिस एसपी संतोष खाड़गा, किशनगंज एसपी कुमार आशीष, किशनगंज डीएसपी डॉक्टर अनवर जावेद अंसारी ,गलगलिया थानाध्यक्ष तरुण कुमार , ठाकुगंज इंस्पेक्टर दुर्गा राम, भद्रपुर इंचार्ज डीवी पूरी, एसएसबी 41 वीं बटालियन के कमांडेंट सुभाष चन्द्र नेगी, 8 वीं बटालियन के डीओ एके सिंह व 12 वीं बटालियन के द्वितीय सेनानायक ललित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment