न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :बीते 24 घंटो में 96 हजार से अधिक नए कोरोना मरीज मिले 1174 की गई जान

देश/डेस्क

देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है ।बता दे कि बीते 24 घंटो में 96,424 नए मरीज मिले है और इस दौरान 1174 लोगो की मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 52 लाख 14 हजार 678 हो चुकी है ।

जिसमे 10,17,754 सक्रिय मरीज है वहीं 41,12,552 लोग ठीक हो चुके हैं । स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक मृतकों कि संख्या बढ़ कर 84,372 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर के अनुसार कल(17 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,15,72,343 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,06,615 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment