न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कश्मीर :सेना ने इस साल अभी तक 177 आतंकियों को भेजा जहन्नुम

सेना और पुलिस की करवाई से आतंकी संगठनों को नहीं मिल रहे है नए आतंकी

लश्कर,हिज्बुल सहित अन्य आतंकी संगठनों के टॉप कमांडरों को किया गया ढेर

भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार भी किया गया है बरबाद

आज मारे गए तीन आतंकी

देश/डेस्क

जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस की संयुक्त करवाई में इस साल अभी तक 177 आतंकियों को मार गिराया गया है ।मालूम हो कि मारे गए आतंकियों में कई टॉप लेवल के कमांडर थे ।धारा 370 लागू होने के बाद से लगातार सेना और पुलिस के द्वारा करवाई की जा रही है जिससे अब  आतंकी संगठनों को नए आतंकी नहीं मिल रहे है ।

जम्मू कश्मीर के डीजीपी श्री दिलबाग सिंह ने बताया कि आज श्रीनगर में हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। हालाकि दुख की बात ये है कि इस मुठभेड़ में  CRPF के एक डिप्टी कमांडेंट घायल हुए और साथ ही इसमें एक सिविलियन की जान भी गई।वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक इस साल के दौरान श्रीनगर शहर में 7 कामयाब ऑपरेशन किए जा चुके हैं और इन सात ऑपरेशनों में 16 आतंकवादियों को मारा गया है।

श्री सिंह ने बताया कि इस साल कुल 72 ऑपरेशन में 177 आतंकवादी को मारा गया। इसमें बड़ी तादाद विदेशी आतंकवादी की है जिसका संबंध पाकिस्तान से है और इसमें 22 आतंकवादी जो मारे गए हैं वो पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं ।

Share this news

Leave a Comment