न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : सेवा सप्ताह के रूप में बीजेपी मना रही है पीएम का जन्मदिन , सफाई अभियान चला कर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया वृक्षारोपण

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है।मालूम हो कि गुरुवार 17 सितंबर को उनका जन्मदिन है । इसी के तहत बुधवार को भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नक्सलबाड़ी के अंतर्गत अन्नपूर्णा कालीबाड़ी, श्मशान घाट और पार्क की साफ – सफाई किया गया।

इसके बाद अन्नपूर्णा कालीबाड़ी, श्मशान घाट और पार्क में विभिन्न प्रकार का पौधारोपण किया गया। इस दौरान नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मंगलू राय ने पेड़ की महत्ता को बताते हुए कहा कि पेड़ मानव और अन्य जीवित जीवों के अस्तित्व के लिए पृथ्वी को तंदरुस्त बनाते हैं। वे हमें सांस लेने के लिए एवं हवा देने के साथ -साथ हमें भोजन और रहने के लिए आश्रय प्रदान करते हैं। वे हमें जीवित रखने और हमें एक आरामदायक जीवन प्रदान करने में एक प्रमुख भूमिका निभाती है।

हमें स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा पेड़ के बिना मनुष्य या अन्य प्रजातियों के लिए जीवित रहना संभव नहीं है। इसलिए सभी को पेड़ लगाने चाहिए । हालांकि, यह एकमात्र कारण नहीं है कि पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके पास पर्यावरण के साथ-साथ जीवित प्राणियों के लिए बहुत कुछ है। ऑक्सीजन देने के अलावा, पेड़ पर्यावरण से विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव मनोरंजन मंडल, महासचिव टीकाराम दहाल व राज कमल सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share this news

Leave a Comment