न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : कोरोना महामारी के बीच कल से शुरू होगी इग्नू की परीक्षा ,तैयारी हुई पूरी

किशनगंज/संवादाता

मास्क पहनकर छात्र देंगे परीक्षा
मारवाड़ी कॉलेज में इग्नू परीक्षा आज से
एक माह तक चलेगी इग्नू परीक्षा
17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होगी परीक्षा

कुल 2207 छात्र होंगे परीक्षा में शामिल

कोविड 19 वायरस के संक्रमण काल के खतरों के बीच मारवाड़ी कॉलेज में इग्नू परीक्षा आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक यह परीक्षा चलेगी। स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स के अंतिम वर्ष के कुल 2207 विद्यार्थी इसबार परीक्षा देंगे। सभी छात्र मास्क पहनकर देंगे। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा नेहाल अहमद बेग ने बुधवार को सभी समन्वयकों से वर्चुअल मीटिंग कर जरूरी दिशानिर्देश दिए।


इग्नू अध्ययन केन्द्र -86011 के समन्वयक – सह- केंद्राधीक्षक डॉ. सजल प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू की परीक्षा दोनों पालियों में होगी। इस बार यहाँ 2207 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह जून माह की सत्रांत परीक्षा है जो कोविड 19 वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित हो गई थी।


केंद्राधीक्षक ने कहा कि परीक्षार्थियों को अपने साथ इग्नू द्वारा जारी फोटो आई कार्ड, मास्क और 50 एमएल सेनेटाइजर की एक छोटी बोतल रखना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। प्रत्येक पाली में परीक्षा शुरू होने के पहले और पश्चात सभी कमरों और बेंच-डेस्क सहित मुख्य प्रवेश द्वार को सेनेटाइज किया जाएगा। परीक्षा अवधि में भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि प्रधानाचार्य प्रो.उदय चन्द यादव ने परीक्षा आयोजन की सहमति पूर्व में ही दे दी थी। एसडीएम को पत्र प्रेषित कर विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने का अनुरोध किया गया है।

Share this news

Leave a Comment