न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :दिल्ली दंगो में सीताराम येचुरी का नाम आने पर माकपा कार्यकर्ता आक्रोशित ,जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

दिल्ली के दंगों में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी व अन्य को फंसाए जाने से माकपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। मद्देनजर सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीपीआईएम कार्यकर्ता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होश में आओ, दिल्ली दंगों में निर्दोषों को फंसाना बंद करो आदि जैसे नारे लगा रहे थे।

इस दौरान सीपीआईएम के विकास चक्रवर्ती ने कहा कि दिल्ली के दंगा में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी व अन्य को फंसाए जा रहा है । जबकि ये लोग बेकसूर है, सभी को बेवजह फसाया जा रहा है। इसी के खिलाफ सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर सीपीआईएम के गौतम घोष, माधव सरकार, मोहम्मद इस्लाम , राधागोविन्दो घोष व राजा सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment