न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :दिल्ली दंगो में योगेंद्र यादव और सीताराम येचुरी की भूमिका ,पुलिस ने दायर किया चार्जसीट

देश/डेस्क

दिल्ली दंगा मामले  में दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर अनुपूरक चार्जशीट में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव सीतारामय येचुरी और स्वराज अभियान नेता योगेन्द्र यादव का भी नाम सह-साजिशकर्ता के तौर पर लिया गया है।

यही नहीं दायर चार्ज सीट में  इसमें अर्थशास्त्री जयति घोष, दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रोफेसर अपूर्वानंद और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता  राहुल राय का भी नाम शामिल है। पीटीआई की खबर के मुताबिक सभी को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपी बनाया गया है।

गौरतलब हो कि फरवरी महीने में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे से ठीक पहले दिल्ली को दंगो की आग में झोंक दिया गया था जिसमें आईबी अधिकारी अंकित शर्मा सहित 53 लोगो की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे ।

Share this news

Leave a Comment