न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : डोक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से ग्रामीण सहमे

किशनगंज/इरफान

जिले के पोठिया प्रखंड अन्तर्गत बहने वाली डोक नदी एक बार फिर उफान पर है । डोक नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने से नदी के आस-पास के कई निचले क्षेत्र में नदी का पानी प्रवेश कर रहा हैं। जिस कारण लोगों में दहशत बनी हुई हैं।

मालूम हो कि बरसात के दिनों में अधिकांश गाँव बाढ़ के कगार पर रहते हैं। जिससे लोग कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और लोग घर छोड़ने को मजबुर होते है ।

मालूम हो कि नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर चुका है और लोग घर छोड़ने पर मजबुर है ।हालाकि दोपहर बाद जलस्तर में कमी देखी गई जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं ।लेकिन अगर पुनः बारिश होती है तो परेशानी बढ़ेगी ।

Share this news

Leave a Comment