न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :पुल टूटने से आवागमन में हो रही परेशानी ,टीएमसी नेताओ ने जल्द पुल ठीक करवाने का ग्रामीणों को दिया आश्वासन

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतगर्त अजमाबाद चाय बागान की पूल टूटने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। पूल टूटने से लोगों के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवाें के लोगों की आवाजाही ठप होने से लोगों के सामने कठिनाई उत्पन्न हो गई है।

जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस पार से उस पार नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही चाय श्रमिकों को भी आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसकी सूचना मिलते ही आज शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के माटिगाड़ा – नक्सलबाड़ी समन्वयक खवेश्वर राय व नक्सलबाड़ी पंचायत प्रधान अरुण घोष पहुंच कर स्तिथि का जायजा लिया और पूल की मरम्मत का लोगों को आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत प्रधान अरुण घोष ने बताया अजमाबाद चाय बागान की पूल टूटने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अजमाबाद चाय बागान का दौरा कर पूल मरम्मत का लोगों को आश्वासन दिया। इस मौके पर वीरेन सरकार सप्पन क्षेत्री सुरजीत घोष व बूथ अध्यक्ष माल पहाड़ी सहित अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment