न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : टेढ़ागाछ आमबाड़ी के निकट प्रधानमंत्री सड़क पर बना डायवर्सन ध्वस्त,ग्रामीण परेशान

किशनगंज/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र के रेतुआ नदी में आई बाढ़ व नदी के उफान के कारण झाला से निसन्द्रा जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क के कटिंग पर आमबाड़ी में बना डायवर्सन ध्वस्त गई थी।जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।बुधवार को रेतुआ के उफान से आमबाड़ी गाँव के निकट प्रधानमंत्री सड़क फिर टूट गई है,जो झाला से निसन्द्रा तक जाती है।सड़क पर बने डायवर्सन टूटे रहने से दर्जनों गाँव के लोगों को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय जाने में परेशानी हो रही है।ज्ञात हो कि इसी जगह पर यह सड़क विगत वर्ष 2017 में आई बाढ़ में पहली बार टूटी थी।

फिर 2019 में अब 2020 की पहली बाढ़ में ही सड़क ध्वस्त हो गई है और डायवर्सन में तीन से चार बार बनाई गई है।लेकिन एक बार नदी उफनते ही डायवर्सन ध्वस्त हो जाता है और लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। अब इस सड़क पर आवागमन मुश्किल है।गौरतलब है कि यह सड़क लोधाबाड़ी से बैगना होता हुआ निसन्द्रा तक 26 किलोमीटर लंबी है।इस सड़क होकर प्रतिदिन दर्जनों गाँव के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।

फिर भी हर वर्ष रेतुआ नदी के बाढ़ से यह सड़क टूटती रहती है और बरसात भर स्थानीय लोगों को आवजाही में परेशानी होती है।स्थानीय लोगों ने यहाँ आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग की है।स्थानीय लोगों ने बताया डायवर्सन बनाने से सरकार की लाखों खर्च हो रही है।फिरभी डायवर्सन एक बार बाढ़ का पानी में नहीं थमा रहा है।ऐसे में स्थानीय लोगों ने यहाँ प्रशासन से आरसीसी पुल देने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment