न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :,केंद्र सरकार जल्द करें जीएसटी राशि का भुगतान – टीएमसी

बंगाल/चंदन मंडल

खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस की ओर से केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक रैली निकाली गई है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता समेत आमजन शामिल हुए। इस संबंध में खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हिरण्मय राय ने कहा केन्द्र सरकार राज्य सरकार को जीएसटी की राशि नहीं दे रही है।

केन्द्र जीएसटी के साथ बंगाल से अन्य राजस्व वसूल रहा है। बावजूद इसके बंगाल का 58 हजार करोड़ रुपये हमें नहीं दिया जा रहा है। इसी के खिलाफ यह रैली निकाली गई है। साथ ही राज्य सरकार पर रुपया कर्ज लेने का दबाव बना रही है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार बंगाल में आर्थिक संकट पैदा करने का षड्यंत्र रच रही है।

उन्होंने कहा भाजपा बंगाल दखल करने का जो सपना देख रही है , वो कभी पूरा नहीं होगी। जिन्होंने बंगाल के लिए कभी कुछ नहीं किया , वे यहां आकर बंगाल पर काबिज होना चाहते हैं, ऐसा कभी नहीं होगा। बंगाल में हमारा संगठन है । हम बंगाल में मजबूत हैं।

फिर से यहां की जनता तृणमूल कांग्रेस में ही विश्वास दिखायेगी और तीसरी बार यहां हमारी सरकार बनेगी। इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह , बुढागंज अंचल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ,रानीगंज अंचल अध्यक्ष बीनू पंडित , तृणमूल महिला अध्यक्ष व काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता समेत आमजन शामिल हुए।

Share this news

Leave a Comment