न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार: महिला सिपाही आत्म हत्या केस में थानेदार सस्पेंड, हुए फरार 

अररिया /संवादाता

अररिया जिले के सिमराहा थाना में पदस्थापित महिला सिपाही श्रुति की आत्म हत्या में थाना अध्यक्ष किंग कुंदन की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है ।

मालूम हो कि बीते दिनों महिला सिपाही ने आत्म हत्या कर लिया था ।जिसके बाद मृतिका के पति ने थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि थाना अध्यक्ष नरपतगंज किंग कुंदन उन्हें परेशान करते थे जिसकी वजह से उसकी पत्नी ने आत्म हत्या कर लिया है ।

पूरा मामला सामने आने के बाद थाना अध्यक्ष किंग कुंदन फरार हो गए थे जिनपर मृतिका सिपाही के पति गौरव कुमार द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है ।मालूम हो कि थाना अध्यक्ष शनिवार से ही फरार है और उनका मोबाइल भी बंद है ।घटना के बाद जिले में चर्चा का बाज़ार गर्म है और लोग थाना अध्यक्ष का नाम आने के बाद हैरान है ।

Share this news

Leave a Comment