AIMIM ने झारखंड की सात विधान सभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

SHARE:

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखें काफी नजदीक आ चुकी हैं। यहां 13 नवंबर और 20 नवंबर को 2 चरणों में चुनाव होगा। इसे लेकर सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। ये 7 सीटें पाकुड़, महागामा, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, बड़कागांव, चतरा और गढ़वा हैं। वहीं, माना जा रहा है कि AIMIM दूसरे चरण की सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

मालूम हो कि, इन सातों सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 22 से 38 प्रतिशत तक है। लेकिन प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं का रुझान AIMIM की ओर ज्यादा नहीं रहा है। फिर भी ओवैसी को उम्मीद है कि चुनाव में उन्हें अल्पसंख्यक मतदाताओं का समर्थन मिलेगा। इस कारण फिर एक बार पार्टी ने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

प्रत्याशियों के नाम को लेकर AIMIM के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो शाकिर ने जानकारी दी कि पार्टी ने 7 सीटों से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। ये 7 प्रत्याशी हैं-
विधानसभा सीट उम्मीदवार

  1. पाकुड़ हाजी तनवीर आलम
  2. महागामा कमरान खान
  3. रांची महताब आलम
  4. जमशेदपुर पश्चिम बाबर खान
  5. चतरा सुबोध पासवान
  6. बड़कागांव शमीम अंसारी
  7. गढ़वा डॉ एम एन खान
सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!