न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :राजद कार्यकर्ताओं ने जदयू कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

तेजस्वी ने भी आंकड़ों के जरिए सरकार पर बोला हमला

पटना/संवादाता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक तरफ आज से जहा बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज किया और कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के जरिए संबोधित कर जोश भरने की कोशिश की , वहीं दूसरी तरफ राजद ने रोजगार को लेकर प्रदर्शन कर यह दिखाने की कोशिश की है कि आगामी चुनाव में राजद जदयू को हर मोर्चे पर घेरने का कार्य करेगी ।

मालूम हो कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बेरोज़गारी को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है । राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान हाथो में तख्ती ले कर सीएम के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और रोजगार की मांग की है ।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि “इस सरकार ने हमें भीख मांगने के लिए रोड पर उतार दिया है, अब ऐसी नौबत आ गई है कि हम भीख मांगने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।”मालूम हो कि आज सुबह ही प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था और उनका कहना था कि वर्चुअल में नहीं एक्चुअल में क्या हुआ वो बताए मुख्य मंत्री साथ ही तेजस्वी ने कहा कि

बिहार बेरोज़गारी में: नंबर-1
गरीबी और पलायन में:नंबर-1
बदहाल कानून व्यवस्था में: नंबर-1
दलितों के ख़िलाफ अत्याचार में: नंबर-1
फिसड्डी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था में: नंबर-1
रिश्वतख़ोरी,घोटालों और भ्रष्टाचार में: नंबर-1
लूट,हत्या,अत्याचार और बलात्कार में: नंबर-1

राजद पूरी तरह आक्रमक है और सरकार को घेरने का एक भी मौका गंवाना नहीं चाहती ।

Share this news

Leave a Comment