न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : हर्सोल्लास पूर्वक मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ अनंत चतुर्दशी का त्यौहार मनाया गया।इस अवसर पर दर्जनों पूजा स्थानों पर अनंत भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है।पूजा अर्चना के बाद उपासक व श्रद्धालु अनंत सूत्र धारण करते हैं।

पूजा की प्रसाद ग्रहण करने के बाद अनंत चतुर्दशी का व्रत सम्पन्न होता है।इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों पूजा स्थलों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मूर्ति दर्शन करने के बाद मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Share this news

Leave a Comment