न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज से मोटरसाइकिल चोरी,मामला दर्ज

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

सोमवार शाम बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आर हुसैन चौक दारुल उलूम मदरसा के निकट से अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम भौरादह निवासी निर्भय कुमार सिन्हा पिता स्व मित्र नारायण सिंहा बाजार से अपने घर भौरादह जा रहे थे।तभी आरहुसैन चौक दारुलउलूम मदरसा के निकट अपनी काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल br37a2435 को सड़क किनारे खड़ी कर पास ही के एक चाय की दुकान पर चाय पीने लगे।तभी अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर चंपत हो गए।


वहीं वाहन मालिक निर्भय कुमार सिन्हा के द्वारा घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी गई।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा सूचना दिए जाने के तुरन्त बाद ही पुलिस के द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है जल्द ही चोरों को शिनाख्त कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment